विकास कार्यों को लेकर सीएम योगी से मिले ओमप्रकाश सिंह
विकास कार्यों को लेकर सीएम योगी से मिले ओमप्रकाश सिंह
मथुरा । विधान परिषद सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की, इस दौरान उन्होंने मथुरा जनपद के विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के साथ विस्तार से चर्चा की, मुलाकात के दौरान उन्होंने मथुरा के बुनियादी ढांचे, धार्मिक पर्यटन और स्थानीय विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया।
उन्होंने ब्रज क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी और कुछ लंबित कार्यों को गति देने का अनुरोध किया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चर्चा के दौरान सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि सरकार मथुरा के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की बात कही ।







.jpeg)















