तहसील बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

तहसील बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
-अधिवक्ताओं के हित मे करूंगा कार्य-राजेश पालीवाल नवनिर्वाचित अध्यक्ष
   छाता । तहसील बार एसोसिएशन छाता का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को तहसील सभागार में हुआ जिसमें राजेश पालीवाल ने अध्यक्ष पद की शपथ ली, चुनाव अधिकारी सुरेंद्र वार्ष्णेय ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई, मुख्य अतिथि के तौर पर जिला जज मथुरा विकास कुमार उपस्थित रहें ।
    शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश पालीवाल ने बार के संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए अधिवक्ताओं के हित, सम्मान और एकजुटता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया, उपाध्यक्ष संजय गोस्वामी, सचिव सुनील पांडेय, संयुक्त सचिव ओमप्रकाश ठाकुर, कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश रहे, सभी को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई, इस दौरान सिविल जज सीनियर डिवीजन अनुपम, जूनियर जज अविरल, न्यायिक जज सुमित यादव, सीजेएम मथुरा गौरव उत्सव राज,चुनाव अधिकारी सुरेंद्र वार्ष्णेय,वरिष्ठ अधिवक्ता मुरारी लाल पचौरी, नंदकिशोर पांडे, मुलायम सिंह, महिपाल सिंह सिसोदिया, कृष्ण मुरारी गुप्ता व निवर्तमान अध्यक्ष करण कुमार एडवोकेट, सतवीर सिंह, संतोष कुमार शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष ठाकुर दिगंबर सिंह सहित अधिवक्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1451054
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.