मुठभेड़ : 25 हजार का इनामी बदमाश दबोचा, दोनों पैर में लगी गोली

मुठभेड़ : 25 हजार का इनामी बदमाश दबोचा, दोनों पैर में लगी गोली
-पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है लूट की घटना में शामिल रहे दो बदमाश
   मथुरा । जनपद के फरह कस्बे में कुंडल लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीसरे आरोपी 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश रामजीत को स्वाट टीम और फरह पुलिस ने शुक्रवार रात को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने आत्मरक्षा में उसके दोनों पैरों में गोली मारी, रामजीत कुंडल लूट की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर चुका है, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्वाट टीम और फरह पुलिस शुक्रवार रात परखम रोड स्थित गोवर्धन पुलिया के पास नियमित चेकिंग कर रही थी ।
  इसी दौरान संदिग्ध लगने पर पुलिस ने अभियुक्त रामजीत को रोकने का प्रयास किया, पुलिस को देख रामजीत ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की, आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए रामजीत के दोनों पैरों में गोली मार दी, पुलिस ने रामजीत के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और तीन खोखे कारतूस बरामद किए हैं, इसके अलावा लूट की घटनाओं में इस्तेमाल की गई पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है, अभियुक्त रामजीत ने कुंडल बेचकर मिले 24 हजार रुपये भी बरामद किए हैं ।
   सीओ रिफाइनरी अनिल कुमार ने बताया कि कुंडल लूट की घटनाओं में दो अन्य आरोपी रवि और महेंद्र को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, रामजीत आगरा और मथुरा में जनपदों में कई अन्य आपराधिक घटनाओं को भी अंजाम दे चुका है, पुलिस मुठभेड में घायल रामजीत को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि उसके गिरोह के अन्य सदस्यों और आपराधिक गतिविधियों के बारे में अधिक जानकारी हासिल की जा सके, इस गिरफ्तारी से कुंडल लूट के कई अनसुलझे मामलों के खुलासे की सम्भावना व्यक्त की जा रही है, सीओ ने बताया कि उसके कब्जे से बाइक, कुंडल लूट के बाद हिस्से में आये 24 हजार रुपये, तमंचा और कारतूस बरामद हुए है, सीओ ने बताया बदमाश को दो साथी पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1451051
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.