प्रजापति समाज के सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंधे 8 जोड़े
प्रजापति समाज के सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंधे 8 जोड़े
मथुरा । श्री प्रजापति समाज सेवा समिति के तत्वावधान में 31वें सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ, रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में आठ जोड़े परिणायसूत्र में बंधे, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में होमगार्ड मंत्री धर्मवीर सिंह प्रजापति के सुपुत्र दिनेश कुमार प्रजापति एवं समारोह अध्यक्ष मुकेश कुमार गोला रहे, मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंम्भ किया ।
विशिष्ट अतिथि राजकुमारी गोला सदस्य माटी कला बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार, मूलचंद गर्ग, डॉ0 बनी सिंह राजोरिया, देवकीनंदन गोला हाथरस, आगरा से संजय प्रजापति, सोनी कुमार प्रजापति, मास्टर हीरालाल वर्मा, पार्षद अशोक कुमार गोला आदि उपस्थित रहे, सभी ने वर कन्याओं को आशीर्वाद प्रदान किया, श्री प्रजापति समाज सेवा समिति से संस्थापक बाबूलाल गोला, हुकम सिंह गोला, रामकुमार गोला, संरक्षक शिवराम गोला, अनिल कुमार प्रजापति, साहब सिंह दक्ष, कमल सिंह प्रजापति, जसवंत गोला, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, अध्यक्ष ओम प्रकाश गोला, महामंत्री सुभाष चंद्र उपाध्यक्ष उपस्थित रहे, मंच का संचालन अनिल कुमार प्रजापति, हुकम सिंह गोला एवं रवि शंकर गोला द्वारा किया गया ।







.jpeg)















