रक्तदाता फाउंडेशन ने फिर बचाई एक मरीज की जान, किया रक्तदान
रक्तदाता फाउंडेशन ने फिर बचाई एक मरीज की जान, किया रक्तदान
मथुरा । रक्तदान के क्षेत्र में गत 10 सालों से काम रही टीम रक्तदाता फाउंडेशन के द्वारा एक और सराहनीय काम देखने को मिला, रात के समय मथुरा हार्ट हॉस्पिटल में एडमिट एक मरीज के लिए बी पॉजिटिव प्लेटलेट्स की आवश्यकता पड़ी तो परिवारजन के काफी कोशिशों के बाद भी उनको बल्ड नहीं मिला, तभी उनकी कॉल संस्था के संस्थापक अमित गोयल के पास अमित ने बिना देर किए रक्तवीर साथी उत्कर्ष से संपर्क किया ।
देर रात रक्तवीर उत्कर्ष ने बृजवासी चेरिटेबल बल्ड बैंक में जा कर प्लेट्स डोनेशन की, वही बल्ड बैंक के माध्यम से दो यूनिट ब्लड भी उनको दिलवाया गया, संस्था द्वारा इससे पहले आकाश, भूपेंद्र, मनोज ने भी अन्य मरीजों के लिए प्लेटलेट्स डोनेशन किया है, परिवार वालों ने संस्था के साथ ही रक्तवीर साथी एवं बल्ड बैंक का आभार व्यक्त किया, संस्थापक अमित गोयल ने बताया कि संस्था के माध्यम से जरूरतमंदो को रक्तदान किया जा रहा है, इससे पहले यतेंद्र फौजदार, गोविंद खंडेलवाल आदि रक्तदाता सदस्यों द्वारा भी निरंतर ब्लड डोनेशन व प्लेटलेट्स डोनेशन करवाए जा रहे है ।







.jpeg)















