मुखराई में फिर जीवंत हुई पांच हजार साल पुरानी परंपरा

मुखराई में फिर जीवंत हुई पांच हजार साल पुरानी परंपरा
ब्रज की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं-किशन चौधरी
  मथुरा । बृज की अधिष्ठात्री देवी श्री राधा रानी की ननिहाल गांव मुखराई में बीती रात 5 हज़ार वर्ष पुरानी परंपरा पुनः जीवंत हो उठी, गांव मुखराई की महिलाओ ने परम्परागत तरीके से विश्व प्रसिद्ध चरकुला नृत्य कर सभी का मनमोह लिया, मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी और गोवर्धन विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ठाकुर परशुराम ने चरकुला नृत्य का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया ।


   समूचा गाँव राधा रानी की नानी ’मुखरा देवी’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा, मुख्य अतिथियों का ब्रज लोक कला फाउंडेशन के दानी शर्मा, राम किशोर शर्मा और राहुल दुबे सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने पटुका पहनाकर व श्रीराधाकृष्ण की छवि भेंटकर भव्य स्वागत किया, चरकुला नृत्य का मुख्य आकर्षण वह क्षण रहा जब महिला कलाकारों ने अपने सिर पर 108 जलते दीपकों का भारी-भरकम पिंजरा (चरकुला) रखकर नृत्य का प्रदर्शन किया ।


    नृत्य की शुरुआत जय देवी ने ठाकुर मदन मोहन जी के द्वार से की जिसके बाद जानकी, विजय देवी, उर्मिला देवी और नीतू नृत्यांगनाओं ने बारी-बारी से अपनी कला का प्रदर्शन कर दर्शकों को दाँतों तले उंगलियाँ दबाने पर मजबूर कर दिया, ’जुग-जुग जियो तुम नाचन हारि’ की गूँज व लोकगीतों की मधुर तान के बीच जहाँ हुरियारिनों ने हुरियारों पर प्रेम की लाठियाँ बरसाईं, वहीं हुरियारों ने “जुग-जुग जियो तुम नाचन हारि...“ जैसे पारंपरिक लोकगीतों से नृत्यांगनाओं का उत्साहवर्धन किया ।
   जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने ब्रज की प्राचीन और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का आनंद लिया तथा चरकुला नृत्य के माध्यम से ब्रज की लोक संस्कृति और विरासत को सहेजने के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ब्रज की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं, जिन्हें सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुँचाना हम सभी की जिम्मेदारी है, ब्रज लोक कला फाउंडेशन के दानी शर्मा ने बताया कि चरकुला नृत्य की शुरुआत मुखराई गांव से ही मानी जाती है, बताया कि राधारानी के जन्म की खुशी में उनकी नानी मुखरा देवी ने रथ के पहिए को सिर पर रखकर नृत्य किया था, इसी परंपरा की स्मृति में हर वर्ष होली की दौज पर मुखराई में यह उत्सव मनाया जाता है, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं लोग उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1481078
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.