ब्रज नर्सिंग होम में जच्चा बच्चा की हुई मौत, हुआ हंगामा

ब्रज नर्सिंग होम में जच्चा बच्चा की हुई मौत, हुआ हंगामा
-पीड़ित परिजनों ने नर्सिंग होम संचालक पर लगाये लापरवाही के आरोप
   मथुरा । शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित रोडवेज वर्कशॉप के सामने ब्रज नर्सिंग होम में शुक्रवार को जच्चा बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाकर स्थिति को सम्भाला, परिजनों के अनुसार गोवर्धन क्षेत्र के गांव पाडल निवासी दीपा (32) पत्नी खेमचंद को शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे प्रसव पीड़ा होने पर ब्रज नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था ।


   परिवार का आरोप है कि सुबह से शाम तक डॉक्टरों द्वारा डिलीवरी को सामान्य बताया जाता रहा लेकिन शाम करीब 6:30 बजे अचानक जच्चा और बच्चे दोनों की मौत हो गई, मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में मौजूद परिजन भड़क गए और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया, करीब एक घंटे तक अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, परिजनों ने बताया कि दीपा की यह तीसरी डिलीवरी थी, इससे पहले उसके दो बच्चे सामान्य प्रसव से हुए थे, जच्चा बच्चा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, मृतका का पति खेमचंद मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है, मां की मौत के बाद दो छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है ।


   इस मामले में अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि परिजन महिला को पहले गोवर्धन के एक निजी अस्पताल लेकर गए थे, जहां बच्चे की पहले ही मौत हो चुकी थी, बाद में महिला को गंभीर हालत में नर्सिंग होम लाया गया था, अस्पताल में सुबह से उसका उपचार किया जा रहा था और परिजनों को स्थिति की जानकारी दी जाती रही लेकिन दुर्भाग्यवश महिला को भी नहीं बचाया जा सका, घटना की सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर मामला शांत कराया, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1482566
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.