अयोध्या जैसा विकास ब्रजधाम में भी होगा-योगी आदित्यनाथ
अयोध्या जैसा विकास ब्रजधाम में भी होगा-योगी आदित्यनाथ
-मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन कर की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
-ब्रजधाम की प्राचीन गरिमा को आधुनिक सुविधाओं के साथ किया जायेगा पुनर्जीवित
मथुरा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को कान्हा की नगरी पहुंचे, जहां उन्होंने भक्ति और संकल्प का संदेश दिया, मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में नतमस्तक होकर ना केवल प्रदेश की खुशहाली की कामना की, बल्कि भविष्य के सांस्कृतिक पुनरुद्धार का संकेत भी दिया, उन्होंने कहा कि अयोध्या की तरह ही ब्रजधाम में भी विकास के आगामी कार्यक्रम सुनिश्चित किए जाएंगे, मथुरा भ्रमण के दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर योगी आदित्यनाथ ने योगमाया, गर्भगृह, राधा-कृष्ण तथा केशव देव मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन कर श्रद्धा अर्पित की ।

.jpg)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान में दर्शन के उपरांत कहा कि ब्रज की पावन धरा का कण-कण ऊर्जा और भक्ति से भरा हुआ है, भगवान कृष्ण से उन्होंने प्रार्थना की कि प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छुए और हर नागरिक के जीवन में सुख-समृद्धि आए, ब्रज में चल रहे होली उत्सव (रंगोत्सव) का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां होली सिर्फ एक दिन का पर्व नहीं, बल्कि शाश्वत उत्सव है, उन्होंने बरसाना, गोकुल, नंदगांव और गोवर्धन में उमड़े लाखों श्रद्धालुओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि मैं भले ही शारीरिक रूप से यहां उपस्थित नहीं था लेकिन मेरी नजरें यहां के उमंग पर थीं, लाखों श्रद्धालुओं का यह रेला भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक शक्ति का जीवंत प्रमाण है ।
.jpg)
.jpg)
मुख्यमंत्री ने श्रीराम मंदिर का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य कार्य संपन्न हुए हैं, वैसे ही कृष्ण कन्हैया की कृपा से यहां भी आगे के कार्यक्रम और विकास की योजनाएं प्रभावी ढंग से क्रियान्वित की जाएंगी,
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय परंपराओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी बताया, कहा कि ब्रज की रज-रज और कण-कण में राधा-कृष्ण की स्मृतियां रची-बसी हैं, त्योहारों की परंपरा भारत की ताकत है, सरकार उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से यहां की प्राचीन गरिमा को आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्जीवित करने के लिए पूरी तरह समर्पित है, श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर के दर्शन से पूर्व मुख्यमंत्री ने वृन्दावन स्थित अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया और अन्नपूर्णा भवन परिसर में स्थित मंदिर के दर्शन किए, उन्होंने अन्नपूर्णा भवन की पाकशाला का अवलोकन किया, भोजन हेतु लोगों के बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया, मुख्यमंत्री ने पूज्य विजय कौशल महाराज से भेंट की व कुशलक्षेम जाना ।







.jpeg)









