दीक्षांत समारोह में लेंगी भाग राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
दीक्षांत समारोह में लेंगी भाग राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
-सोमवार की सुबह मथुरा पहुंची राज्यपाल, किया गया भव्य स्वागत
-पं0 दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में उतरा राज्यपाल का हेलीकॉप्टर
मथुरा । जनपद में सोमवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का आगमन हुआ, राज्यपाल का हेलीकॉप्टर पं0 दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान के परिसर में उतरा, राज्यपाल का स्वागत विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, पं0 दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान के कुलपति डॉ0 अभिजित मित्र, डीएम सीपी सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार द्वारा किया गया ।
.jpg)
राज्यपाल ने सर्वप्रथम विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा विश्वविद्यालय परिसर की दीवारों पर बनाई गई विभिन्न कलाकृतियों का अवलोकन किया, कलाकृतियों में जल संरक्षण, पौष्टिक आहार, प्रकृति की सुरक्षा, पशु क्रूरता पर अंकुश, धार्मिक एवं पर्यटन क्षेत्र की सुन्दरता, श्री कृष्ण जी के चित्र सहित विभिन्न पेटिंग को दर्शाया गया था, राज्यपाल को बारी-बारी से छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी वॉल पेंटिंग के महत्व और संदेश से अवगत कराया गया, उन्होंने सभी छात्र छात्राओं द्वारा बनाई गई वॉल पेंटिंग की सराहना की, राज्यपाल को एक छात्र ने पेंसिल से बनाया हुआ आकर्षक स्केच भेंट किया ।
.jpg)
राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के अशोक गेस्ट हाउस में कार्य परिषद की बैठक ली, बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने विश्वविद्यालय के विभिन्न एजेंडों पर बिंदुवार समीक्षा करते हुए अनुमोदन प्रदान किया, विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में 10 मार्च को उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान के 15वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा, समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह उपस्थित रहेंगे जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के पशुपालन आयुक्त डॉ0 नवीन बी महेश्वरप्पा शामिल होंगे ।
विश्वविद्यालय ग्रामीण गरीबों के उत्थान के लिए जमीनी स्तर पर कार्यरत संस्थाओं जैसे आंगनवाड़ी केंद्रों तथा गोद लिए गए गांवों के सरकारी विद्यालयों से सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है, इसी क्रम में कार्यक्रम के दौरान 25 आंगनवाड़ी केंद्रों को अवसंरचना सुदृढ़ीकरण हेतु किट वितरित की जाएंगी, विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा गोद लिए गए पांच गांवों के विद्यालयी बच्चों के बीच चित्रकला, देशभक्ति गीत तथा भाषण प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई थीं, इन प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को इस समारोह में राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा ।
दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय द्वारा कुल 177 उपाधियां, डिग्रियां प्रदान की जाएंगी, जिनमें 69 डिग्रियां बीवीएससी एवं एएच, 74 स्नातकोत्तर डिग्रियां, 05 पीएचडी डिग्रियां तथा 29 बायोटेक्नोलॉजी की डिग्रियां शामिल हैं, शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए विद्यार्थियों को कुल 20 पदक प्रदान किए जाएंगे जिनमें 14 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक तथा 2 कांस्य पदक शामिल हैं, इसके अतिरिक्त समारोह के दौरान 4 सर्वश्रेष्ठ शोधप्रबंध पुरस्कार (स्नातकोत्तर), एक सर्वश्रेष्ठ शोधप्रबंध पुरस्कार (पीएचडी) तथा एक सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे, अनुसंधान और शैक्षणिक विकास के क्षेत्र में विश्वविद्यालय ने इस वर्ष विभिन्न संस्थानों के साथ 7 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं जिससे वर्तमान में सक्रिय समझौता ज्ञापनों की कुल संख्या 31 हो गई है, कार्यक्रम के दौरान 2 पुस्तक, विश्वविद्यालय समाचार पत्र तथा पशुधन पत्रिका का भी लोकार्पण किया जाएगा ।







.jpeg)









