बुजुर्गों के इलाज का साथी बनेगा आयुष्मान कार्ड, मिलेगा निशुल्क इलाज
बुजुर्गों के इलाज का साथी बनेगा आयुष्मान कार्ड, मिलेगा निशुल्क इलाज
मथुरा । "आप बुजुर्ग हैं...असहाय भी हैं" कल को बीमारी की गिरफ्त में आये तो कोई अपना भी सामने नहीं आएगा, ऐसे में आयुष्मान कार्ड आपका साथी बनेगा, केंद्र सरकार की पहल पर यह सुविधा वृद्धों के लिए रामबाण सिद्ध हो रही है, आयुष्मान योजना के तहत अब 60 से 70 साल के बुजुर्ग भी पांच लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड का लाभ उठा सकेंगे ।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान तेज कर दिया गया है, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 रामवीर सिंह ने ग्रामीणों से योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया है ताकि बुरे वक्त में उन्हें संबल मिल सके, कहा जिन बुजुर्गों के अभी तक यह कार्ड नहीं बना हो, वह आवश्यक दस्तावेज के साथ सीएचसी फरह पर संपर्क करे और पंजीकरण कराएं, इसके लिए जगह जगह कैंप भी लगाए जा रहे हैं ताकि समय से कार्य पूर्ण हो सके, उन्होंने कहा कि इसके तहत पात्र लोगों को निर्धारित अस्पतालों में निशुल्क उपचार की सुविधा मिलती है।







.jpeg)









