विहिप ब्रज प्रांत ने किया होली मिलन समारोह, बरसे सौहार्द के रंग
विहिप ब्रज प्रांत ने किया होली मिलन समारोह, बरसे सौहार्द के रंग
मथुरा । विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ, कार्यक्रम का शुभारंभ से पूर्व बृज प्रांत कार्यकारिणी, विभाग कार्यकारिणी एवं प्रांत की जिला कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से श्री कृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुर केशवदेव के दर्शन किए गए तदुपरांत होली मिलन समारोह आरंभ हुआ जिसमें आगंतुक कार्यकर्ताओं का प्रांत अध्यक्ष कन्हैयालाल के द्वारा पटका उड़कर अभिनंदन किया गया ।
होली मिलन समारोह का शुभारंभ क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश, प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार, प्रांत अध्यक्ष कन्हैया लाल, क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत शर्मा, क्षेत्रीय विशेष संपर्क प्रमुख राघवेंद्र सिंह, संत भैया जी महाराज, महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज, गोरे दाऊजी के महंत प्रहलाद दास महाराज, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग द्वारा सामूहिक रूप से राधा कृष्ण के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। समारोह में मुख्य आकर्षण राधा रानी भजन, कृष्ण वंदना, महारास, लोक गीत, मयूर नित्य, बृज लोक नृत्य, चरकुला, होली गायन तत्पश्चात फूलों की होली का आनंद सभी आगंतुकों ने चाट पकोड़ी एवं ठंडाई के साथ लिया ।
समारोह में भगवताचार्य रमा कांत गोस्वामी, भगवताचार्य मृदुल कांत शास्त्री, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश, प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार, प्रांत अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल, प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, पूर्व मंत्री रवि कांत गर्ग, क्षेत्रीय विशेष संपर्क प्रमुख राघवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष गोकुलेश गौतम एडवोकेट, कोसी जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह, राया जिलाध्यक्ष योगेश, जिला मंत्री नितिन चौधरी, जिला संयोजक वत्सल भाटिया, सुरजीत सिंह, गोपाल सिंह, विभाग संगठन मंत्री उमाकांत, महानगर संगठन मंत्री विमल, नीरज शर्मा, आशीष शर्मा, विष्णु चौहान, विजय चौहान, संतोष राजोरिया सहित उपस्थित रहे ।







.jpeg)









