राजकीय संग्रहालय ने मनाया 152 वां स्थापना दिवस

राजकीय संग्रहालय ने मनाया 152 वां स्थापना दिवस 
-सतत साधना करते हुए जीवन में आगे बढ़ें छात्र-लक्ष्मी नागप्पन
  मथुरा । राजकीय संग्रहालय में गुरुवार को संग्रहालय के 152 वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि एमवीडीए की उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, इस उन्होंने चित्रकला एवं प्रदर्शनी में चित्रों का प्रदर्शन करने वाले कलाकार व चित्रकारों को प्रमाणपत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उन्होंने संग्रहालय के फोल्डर (ब्रोशर) का विमोचन किया ।
   मुख्य अतिथि ने संग्रहालय में आयोजित चित्रकला शिविर में निर्मित चित्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया, उन्होंने कलाकारों एवं शिविर के मेंटोर अनिल सोनी एवं खुशबू उपाध्याय सोनी को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, उन्होंने कलाकारों, विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं अतिथियों से अपने अनुभव साझा करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में सतत साधना करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया, कहा कि यदि हम दृढ़ संकल्प लें और  निरंतर प्रयासरत रहें तो कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है । 
  संग्रहालय के उप निदेशक द्वारा बताया गया कि संग्रहालय की स्थापना सन 1874 में तत्कालीन जिलाधिकारी एफएस ग्राउज द्वारा तहसील के निकट एक अतिथि गृह में की गई थी, किंतु संग्रह की श्रीवृद्धि इस तरह हुई कि वह भवन छोटा पड़ने लगा और एक विशाल योजना के फलस्वरूप डैंपियर नगर में एक अष्टकोणीय भवन का निर्माण सन 1929 से प्रारंभ होकर सन 1962 तक दो चरणों में पूरा हुआ, 25 जनवरी 1933 को तत्कालीन गवर्नर सर माइकल हेली द्वारा संग्रहालय के इस नवीन भवन का उद्घाटन हुआ, मंच का संचालन मनीष कुमार ने किया, कार्यक्रम में प्रशांत श्रीवास्तव, अनितेश वार्ष्णेय, रचना, सुभाष, दिनेश, मनोज आदि उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1720053
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.