ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक पर खाते से पैसे निकालने का आरोप

ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक पर खाते से पैसे निकालने का आरोप
-बैंक शाखा के कर्मचारियों की मिलीभगत व अभद्र व्यवहार की भी शिकायत 
  मथुरा । छाता के बरसाना रोड पर रहने वाली महिला भावना ने आरोप लगाया है कि जन सुविधा केन्द्र संचालक ने धोखाधड़ी से उसके खाते से नौ हजार रुपये निकाल लिये हैं, जनसुविधा केन्द्र संचालक के साथ बैंक शाखा के कर्मचारी भी मिले हुए हैं, बैंक मैनेजर शिकायत पर कार्यवाही करने की बजाय उल्टा उसे ही हर बार हडका कर भगा देते हैं। 
  पीड़ित महिला ने शाखा प्रबंधक स्टेट बैंक छाता के नाम दिये शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि वह मनरेगा में काम करती है और स्टेट बैंक छाता द्वारा संचालित ग्राहक सेवा केंद्र पर उसके साथ धोखा धडी हुई है, उसने बताया वह बैंक द्वारा निर्धारित सेवा केंद्र पर जब जब पैसे निकालने गई तो, सेवा केंद्र संचालक प्रतीक द्वारा उससे हर बार बिना बताए 100 रुपया प्रति लेनदेन अवैध रूप से काटा गया और एक बार मशीन पर अंगूठे के निशान लगवा कर 9000 निकाल लिए और कह दिया नेटवर्क नहीं आ रहे हैं और बिना पैसे दिए लौटा दिया ।
  महिला जब कुछ दिन बाद बैंक में पैसे चेक कराने गई तो पता चला उसके पैसे सेवा केंद्र संचालक ने निकाल लिए है। महिला ने जब इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से की तो वह टालमटोल करने लगे और उल्टा महिला को ही धमकाने लगे, महिला ने इसकी शिकायत स्टेट बैंक के उच्चाधिकारियों से की है, महिला ने बताया अगर उसकी सुनवाई नहीं हुई तो बैंक के खिलाफ मोर्चा खोलेगी और महिला आयोग में जाएगी ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1720493
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.