सीपीआर प्रशिक्षण शिविर में चिकित्सकों ने दी विस्तृत जानकारी

सीपीआर प्रशिक्षण शिविर में चिकित्सकों ने दी विस्तृत जानकारी
-भारत विकास परिषद मथुरा के बैनरतले प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन 
   मथुरा । भारत विकास परिषद मथुरा शाखा के तत्वाधान में मानव कल्याण के उद्देश्य से एक सीपीआर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भारती हास्पीटल पर किया गया जिसमें मेदांता मेडिसिटी गुरुग्राम के प्रशिक्षक प्रियेश मिश्रा तथा विनीता सिंह ने कार्डियो अरेस्ट आने पर तत्काल प्रभाव से दी जाने वाली जीवन रक्षक विधि जिसे मेडिकल की भाषा में सीपीआर विधि कहा जाता है, का प्रशिक्षण दिया, चिकित्सकों ने बताया कि सीपीआर विधि से हम अपने परिजन, निकटतम या उपस्थित किसी भी व्यक्ति पर आने वाले संकट को इस विधि से टाल सकते हैं ।


   संस्थापक सचिन अग्रवाल एवं सचिव आलोक जैन ने बताया कि भारत विकास परिषद समय-समय पर ऐसे आयोजन करती रहती है, ऐसा ही एक आयोजन मानव कल्याण हेतु किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ0 संजीव जैन तथा डॉ0 भारती गर्ग द्वारा मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया, परिषद के अध्यक्ष डॉ0 सुधीर गर्ग ने सभी उपस्थित जनों का आभार प्रकट किया, कार्यक्रम में राजेश अग्रवाल एडवोकेट, वेदप्रकाश अग्रवाल, अतुल शोरा वाला, धर्म सिंह फौजदार बैंक वाले, यदुवीर सिंह, श्रीकांत अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, मृदुल कृष्ण अग्रवाल, जीतू गर्ग, सीए अभिषेक अग्रवाल, सीए चिराग अग्रवाल, जगत बहादुर अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1499244
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.