मथुरा में शादी समारोह में विवाद, जमकर चली कुर्सियां

मथुरा में शादी समारोह में विवाद, जमकर चली कुर्सियां
-पार्षद द्वारा फायरिंग करने की चर्चा, पुलिस ने जांच कर कार्यवाही की कही बात 
  मथुरा । महानगर के कोतवाली के बीएसए रोड स्थित राम सिया वाटिका में गुरुवार रात करीब 12 बजे शादी समारोह में शराब को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, पार्षद ने समर्थकों के साथ मिलकर कुर्सियां चला दी, दोनों पक्ष में खूब मारपीट हुई, इससे शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई, महिलाएं, बच्चे व बेटियों की चींखें गूंजने लगी, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला, चार लोगों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर जांच शुरू कर दी है, पुलिस ने पार्षद के रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी शुरू की है ।
   शहर कोतवाली क्षेत्र के गोपाल नगर नगला चन्द्रभान में बृहस्पतिवार रात को राजस्थान के डीग जिले से नगला चन्द्रभान निवासी प्रमोद कुमार के दरवाजे पर बरात आई थी, क्षेत्रीय पार्षद पति तिलक वीर चौधरी समारोह में पहुंचे थे, इसी दौरान उनका किसी से विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि कुर्सियां से मारपीट शुरू हो गई, बताया जा रहा है कि इस बीच फायरिंग भी हुई। दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ ।
   सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला, साथ ही घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, अगर मामले में तहरीर मिलेगी तो आगे की कार्रवाई होगी। हंगामे के बीच फायरिंग होने की भी बात कही जा रही है, बवाल से शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई और मेहमान इधर उधर भागने लगे, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला, पुलिस ने दोनों पक्ष के चार लोगों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर जांच शुरू कर दी है, पिता ने गेस्ट हाउस खाली करके घर से बेटी की शादी संपन्न कराई ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1503352
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.