सुरक्षित बैंकिंग एवं साइबर सिक्योरिटी के प्रति किया गया जागरूक

सुरक्षित बैंकिंग एवं साइबर सिक्योरिटी के प्रति किया गया जागरूक 
   मथुरा । समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित आवासीय वृद्धाश्रम, डेहरूआ फाटक पास, लक्ष्मी नगर में अटल वयो अभ्युदय योजनान्तर्गत  बैंकिंग एवं साइबर सिक्योरिटी से संबंधित शिविर का आयोजन किया गया, वित्तीय साक्षरता केंद्र के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज अमित चतुर्वेदी ने वरिष्ठ नागरिकों को साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीके व उनसे बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी, लॉटरी फ्रॉड, मनी म्यूल फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, केवाईसी फ्रॉड व 1930 साइबर हेल्प लाइन नंबर साइबर क्राइम वेबसाइट के महत्व की जानकारी दी ।
  अग्रणी जिला प्रबंधक रविंद्र सिन्हा द्वारा खाते नॉमिनी बनाने के लाभ की विस्तृत जानकारी वृद्धों को प्रदान की।उक्त शिविर में वृद्धाश्रम एवं आस-पास के क्षेत्रों से लगभग 100 लोगों द्वारा शिविर में प्रतिभाग किया गया। उक्त शिविर में अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक रविन्द्र सिन्हा, एफएलसी डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज अमित चतुर्वेदी, शुभम कनिष्ठ सहायक कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी मथुरा, वृद्धाश्रम का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1503361
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.