मथुरा में नहीं एलपीजी की कोई दिक्कत, कालाबाजारी से मची भगदड़
मथुरा में नहीं एलपीजी की कोई दिक्कत, कालाबाजारी से मची भगदड़
-छोटे कारोबारियों को लेकर चिंतित व्यापारी संगठन, प्रशासन उठाए जरूरी कदम
मथुरा । व्यापारी संगठनों ने मांग की है कि एलपीजी की किसी तरह की कोई वास्तविक समस्या भले ही ना हो लेकिन आभासी अभाव जरूर दिखाया जा रहा है जिससे छोटे कारोबारियों की चिंता जरूर बढ गई है, गैस सिलेंडर की कालाबाजारी व उपलब्धता नही होने की वजह से नगरीय क्षेत्र में ही लगभग 3000 ठेले, खोमचे, रेहडी, पटरी, फास्ट फूड व हलवाई का छोटा-मोटा व्यवसाय करने वाले व्यापारी बेरोजगारी की स्थिति में आ गये हैं, सिलेंडर की उपलब्धता ना होने के कारण यह छोटे व्यापारी अपना व्यापार नहीं चला पा रहे हैं जिससे उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है ।
नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री शशिभानु गर्ग ने कहा कि शासन द्वारा लगातार सामान्य रूप से गैस की उपलब्धता की बात कही जा रही है किंतु स्थानीय प्रशासन सामान्य रूप से छोटे व्यापारियों को अपनी आजीविका चलाने हेतु गैस उपलब्ध नहीं करा पा रहा है, इससे साफ है कि कुछ कालाबाजारी सरकार को बदनाम करने व मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में इस तरह के कार्यों में शामिल है, प्रशासन को सख्त कदम उठाना चाहिए, गैस की बुकिंग ना होना, शादी ब्याह का सीजन होने व कालाबाजारी के कारण गैस की किल्लत है स्थिति यह है कि आज बहुत से दुकानदारों द्वारा दुकान तक नहीं खोली गई है इन छोटी छोटी रेहडी, पटरी, खोमचे, ठेले व दुकानदारो, उनसे जुड़े व्यक्तियों पर रोजी रोटी का खतरा मंडरा रहा है ।
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (फैम) के मथुरा महानगर अध्यक्ष रासबिहारी अग्रवाल ने प्रशासन से त्वरित कार्यवाही की मांग की है, उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार और गैस कंपनियों की ओर से आपूर्ति में कोई कमी नहीं है, किंतु स्थानीय स्तर पर गैस एजेंसी मालिक और हॉकर मिलकर कालाबाजारी कर रहे हैं, इनके द्वारा पैदा की गई कृत्रिम किल्लत के कारण छोटे व्यापारियों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गैस एजेंसी मालिक इस ओर ध्यान दें, अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएंगे।
शादी-ब्याह का सीजन होने और गैस की बुकिंग नही होने के कारण किल्लत और बढ़ गई है, स्थिति यह है कि अनेक दुकानदारों ने सिलेंडर नही मिलने के अभाव में अपनी दुकानें तक नहीं खोली हैं जिससे उनके परिवारों के सामने रोजी रोटी का गहरा संकट उत्पन्न हो गया है, प्रशासन को चाहिए कि वह ऐसे हॉकरों और गैस एजेंसी स्वामियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करे जो मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में सरकार को बदनाम कर रहे हैं, रासबिहारी अग्रवाल ने जिला प्रशासन से मांग की है कि छोटे दुकानदारों, रेहड़ी पटरी और खोमचे वालों को व्यवसाय हेतु प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं, जिम्मेदार अधिकारियों की सीधी निगरानी में वितरण सुनिश्चित किया जाए, कालाबाजारी में संलिप्त गैस एजेंसी मालिकों और हॉकरों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्यवाही की जाए ।







.jpeg)









