डीएम व एसएसपी ने परीक्षा केन्द्रों का किया सघन निरीक्षण, दिये निर्देश
डीएम व एसएसपी ने परीक्षा केन्द्रों का किया सघन निरीक्षण, दिये निर्देश
मथुरा । उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, नकल विहीन, निष्पक्षता पूर्वक सम्पन्न कराने के दृष्टिगत डीएम चंद्र प्रकाश सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, उन्होंने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सुरक्षा व्यवस्था और प्रवेश प्रक्रिया का जायजा लिया।
दोनों अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें औऱ बायोमेट्रिक सत्यापन कड़ाई से किया जाए, परीक्षा 14 एवं 15 मार्च को दो पालियों में आयोजित की जा रही है, प्रथम सत्र प्रातः 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक तथा द्वितीय सत्र अपराह्न 3 बजे से सायं 5 बजे तक होगा, यह परीक्षा मथुरा जनपद के 17 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है, जनपद के 17 परीक्षा केंद्रों में प्रत्येक पाली में 6000 अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा दी जा रही है ।







.jpeg)









