कौशल विकास से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

कौशल विकास से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर
  मथुरा । डीएवी इंटर कॉलेज में संचालित स्किल डेवलपमेंट सेंटर (शिक्षा कायाकल्प न्यास एवं दीक्षा फाउंडेशन के निर्देशन में) नवीन बैच के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस अवसर पर युवाओं को कंप्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग जैसे रोजगारपरक कौशल आधारित पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई ।
  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विनय शर्मा एवं राजीव पाठक श्री कृष्ण चंद्र गांधी सरस्वती विद्यामंदिर उपस्थित रहे, जीएलए यूनिवर्सिटी के प्रो0 पुष्कर शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला, डीएवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक रमेश आर्य ने विद्यार्थियों को अनुशासन एवं कठिन परिश्रम के माध्यम से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया, सत्र के दौरान प्रो0 पुष्कर शर्मा एवं अनिल अग्रवाल ने अभ्यर्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया और उन्हें पाठ्यक्रमों की बारीकियों से अवगत कराया, शिक्षा कायाकल्प न्यास से अनिल अग्रवाल, राहुल, मनीष एवं नितिन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1720114
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.