विप्र समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न, होली के रसिया की रही धूम
विप्र समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न, होली के रसिया की रही धूम
मथुरा । अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का होली मिलन समारोह डॉ0 सुरेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जिसमें कलाकारों व कवियों ने होली के रसिया, भजन सुनाकर विप्र जनों को झूमने को मजबूर कर दिया, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हुकम चन्द तिवारी एडवोकेट व ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदीश कौशिक ने महर्षि परशुराम व विप्र नेता स्व0 कीर्ति पाल शर्मा के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया।
सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक है, हम सभी को भेदभाव समाप्त कर सौहार्दपूर्ण वातावरण सृजितकरना का संकल्प लेना चाहिए, पूर्व विधायक हुकुमचंद तिवारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदीश कौशिक ने हाल ही में सरकार द्वारा थोपे गये यूजीसी कानून से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताते हुए केन्द्र सरकार को इस काले कानून को वापस लेने की मांग की, कवि डॉ0 रमाशंकर पांडे व देवीप्रसाद गौड़ ने अपनी कविताओं से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया, युवा कवि विनीत गौतम अपनी रचनाएं प्रस्तुत करके सभी श्रोताओं की वाहवाही लूटी।
आयोजक सुरेंद्र शर्मा द्वारा सभी अतिथियों का चंदन का टीका लगाकर व पटुका पहना करके सम्मानित किया गया, समारोह में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, सचिव मनोज शर्मा सहित समस्त कार्यकारिणी को पटुका व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया, कार्यक्रम में पूर्व लेखाधिकारी अधिकारी एनके शर्मा, मोर मुकुट उपाध्याय, विशाल पाराशर, रमाकांत शर्मा, केके गौतम, तिलक शर्मा, भवानी गौतम, धर्म दत्त गौतम, नत्थीलाल, यज्ञदत्त शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, शिव शर्मा, दिनेश गौतम, विनोद चूडामणी, कुशल पाल शर्मा, अशोक भारद्वाज, अजय शर्मा आदि उपस्थित थे ।







.jpeg)









