बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हुआ था मीट कारोबारी से विवाद

बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हुआ था मीट कारोबारी से विवाद
-थाना महावन क्षेत्र का है मामला, पुलिस ने की शांति भंग करने की कार्यवाही 
 मथुरा । पुलिस ने बजरंग दल और मीट विक्रेता की झड़प में दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका में कार्यवाही की है, शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे थाना महावन क्षेत्र में बजरंग दल कार्यकर्ताओं और एक मीट विक्रेता के बीच झड़प हो गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका में कार्यवाही की ।
   महावन पुलिस ने बताया कि मीट विक्रेता सलीम और बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी के बाद विवाद में मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बजरंग दल के कार्यकर्ता नीरज पुत्र मोर मुकुट, विष्णु पुत्र मक्खन सिंह, पंकज चौधरी पुत्र लाखन सिंह, शिवम पुत्र श्याम बाबू अभिषेक पुत्र देवेश कुमार, हरिओम पुत्र रामदयाल तथा मीत विक्रेता सलीम पुत्र इमामुद्दीन और अशफाक पुत्र सलीम को विवाद करते हुए पाया, पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया, महावन थाना प्रभारी चेतराम शर्मा ने बताया कि एक पक्ष से दो लोगों और दूसरे पक्ष से दो लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1505500
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.