बहुजन नायक काशीराम की जयंती पर निकाली "लोकतंत्र बचाओ" यात्रा
बहुजन नायक काशीराम की जयंती पर निकाली "लोकतंत्र बचाओ" यात्रा
मथुरा । अखिल भारतीय समता फाउंडेशन द्वारा भारत में राजनीतिक क्रांति की अग्रदूत बहुजन नायक काशीराम के 92 जन्म दिवस पर भव्य पुष्पांजलि सभा एवं लोकतंत्र बचाओ यात्रा का आयोजन संयोजक संजय कुमार बीडीसी के नेतृत्व में किया गया, कार्यक्रम में सर्वप्रथम बौद्ध धम्म के दो दर्जन प्रचारकों द्वारा सामूहिक बुद्ध वंदना एवं पंचशील उच्चारण उपरांत पुष्प वर्षा कर पुष्पांजलि अर्पित की ।
तत्पश्चात समाजवादी पार्टी के नेता अनिल अग्रवाल ने लोकतंत्र बचाओ यात्रा में मुख्य आकर्षण काशीराम साहब की झांकी का पुष्प वर्षा कर उद्घाटन किया और बताया काशीराम साहब ने देश के बहुसंख्यक वंचितों को बहुजन महापुरुषों की विचारधारा से जागृत कर राजनीतिक मुख्य धारा से जोड़ा संपूर्ण भारत कृतज्ञ रहेगा, याद राम पंकज, महेश शर्मा उर्फ गोल्डी, अशोक अग्रवाल, नरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से कांशीराम की मेहनत को याद कर कहा कि लोकतंत्र के चारों स्तंभों पर यथाएं स्थिति वादी सांप्रदायिक लोगों का कब्जा है, लोकतंत्र बचाओ यात्रा कृष्णा नगर बिजली घर से प्रारंभ होकर पातीराम मंदिर, अंबेडकर कॉलोनी, आजाद नगर, मंडी समिति चौराहा, महेंद्र नगर, द्वारिकेश नगर होते हुए इंद्रपुरी अंबेडकर पार्क पर सभा के रूप में विसर्जित हुई ।
लोकतंत्र बचाओ यात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर माल्यार्पण कर साफा बांधकर जलपान कराकर सभी वर्गों के लोगों ने स्वागत करो स्थवर्धन किया, बृजलाल कॉमरेड, प्रमोद जाटव, रमेश सैनी, डा0 राजेन्द्र प्रसाद लोधी, पवन चतुर्वेदी, नंदिनी राही, वंदना राही, पल्लवी, अंशिका, कमलेश देवी, कविता, ऋषि कुमार निमेष, भरत सिंह बौद्ध, राजकुमार आजाद, भोला कर्दम, सागर सिंह, आकाश बाबू, विवेक कुमार, साहिल अग्रवाल, राज गब्बर, विजेंद्र सिंह बौद्ध, महेश चंद्र, गुलाब चंद, प्रवीण भास्कर, अरविंद कुमार सिंह, नरेश सर, विशंभर दयाल, विमल कर्दम, अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार गत्ते वाले, अभिषेक जाटव, भरत अग्रवाल, महेंद्र नेता आदि उपस्थित रहे ।







.jpeg)









