एसआई भर्ती में पकड़ा गया फर्जी तरीके से भर्ती कराने का आरोपी

एसआई भर्ती में पकड़ा गया फर्जी तरीके से भर्ती कराने का आरोपी 
-जनपद मथुरा में कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई एसआई भर्ती परीक्षा
  मथुरा । जनपद में एसआई भर्ती परीक्षा कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गयी, रविवार को जनपद में चल रही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 के द्रष्टिगत डीआईजी आगरा शैलेश पांडेय व एसएसपी श्लोक कुमार द्वारा परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा घेरे और प्रवेश प्रक्रिया का जायजा लिया गया, केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त हिदायत दी गई कि सुरक्षा मानकों में कोई ढिलाई नही हो और बायोमेट्रिक सत्यापन कड़ाई से किया जाए, केंद्रों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया रहा ।
  वहीं थाना एसटीएफ मेरठ व राया पुलिस टीम द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक संवर्ग में अभ्यार्थियों से मोटी रकम लेकर फर्जी तरीके से परीक्षा पास कराने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, थाना एसटीएफ मेरठ व थाना राया पुलिस टीम द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक संवर्ग की परीक्षा में अभ्यार्थियों से पैसा लेकर फर्जी तरीके से परीक्षा पास कराने वाले गिरोह व उनके सदस्यों की गिरफतारी के लिए चलाये गये अभियान में शनिवार रात करीब पौने नौ बजे सरकारी नल रजनी लाइव्रेरी वलदेव रोड राया थाना राया से मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अनुज पुत्र प्रेम सिंह निवासी हवेली थाना राया को एक फोन वन प्लस व विभिन्न परीक्षाओं के 6 फर्जी एडमिट कार्ड सहित गिरफ्तार किया गया । 
   पुलिस के मुताबिक अभियुक्त से बरामदगी के आधार पर धारा 11(6), 11(7) उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित संसाधानों का निवारण) अधिनियम 2024 एवं 318(4), 338, 336(3), 61(2) बीएनएस के तहत थाना राया पर अभियोग पंजीकृत किया गया है, इस कार्यवाही को करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह थाना राया, एसआई रविन्द्र पाल सिंह थाना राया, एसआई संजय कुमार एसटीएफ फील्ड यूनिट मेरठ, एसआई दुर्वेश डबास एसटीएफ फील्ड यूनिट मेरठ आदि पुलिसकर्मी शामिल थे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1508565
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.