भागवत कथा में नंदोत्सव की रही धूम, जमकर थिरके श्रद्धालु

भागवत कथा में नंदोत्सव की रही धूम, जमकर थिरके श्रद्धालु
   बलदेव (मथुरा) । कस्बा स्थित रीढ़ा मोहल्ला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में भागवत प्रवक्ता आचार्य मनीष गर्गाचार्य ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और नंदोत्सव का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि कंस के अत्याचारों से पृथ्वी को मुक्त कराने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें पुत्र के रूप में जन्म लिया। कथा स्थल पर  नंदोत्सव बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें भक्तजन भजनों की धुन पर झूमते नजर आए। 
  इस दौरान भगवान के बाल रूप की सजीव झांकी सजाई गई थी, भगवान के जन्म पर बधाई गीत भी गाए गए, श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे, परीक्षित श्याम सुन्दर अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, अमन अग्रवाल, रवेंद्र सिंह, उमेश अग्रवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख यतेंद्र सिकरवार, चंद्रभान प्रधान, विनय अग्रवाल, अखिलेश पाठक, अवधेश दुबे, रिंकू सोनी, हरिओम सेठ, देवकीनंदन, हरिमोहन, विनोद कुमार, बांकेलाल, रवि अग्रवाल, देव अग्रवाल, सतेंद्र, संजीव अग्रवाल, योगेंद्र आचार्य, धीरज आचार्य, बच्चू सिंह, पवन गोयल, सुजीत वर्मा आदि उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1508572
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.