शोले फ़िल्म की तर्ज पर प्रेमिका के लिए टॉवर पर चढ़ा आशिक

शोले फ़िल्म की तर्ज पर प्रेमिका के लिए टॉवर पर चढ़ा आशिक
-पुलिस व रैक्यू टीम को कई घंटे करनी पड़ी कड़ी मशक्कत, बमुश्किल नीचे उतरा प्रेमी
  मथुरा । जनपद के कोसीकलां में प्रेमिका से शादी नही होने से नाराज प्रेमी रेलवे के 100 मीटर टेलीकॉम टावर पर चढ़ गया, सूचना मिलते ही आरपीएफ, सिविल पुलिस और फायर बिग्रेड के अधिकारी, कर्मचारी मौके पर पहुंच गए, पुलिस ने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया तो वो कूदकर जान देने की धमकी देने लगा, पुलिस ने लड़की के परिजनों को बुलाया, पुलिस ने प्रेमी युवक को काफी प्रयास के बाद समझाकर जैसे तैसे टावर से नीचे उतारा जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भीड़ जुट गई ।
   नगर के गोपाल बाग पर रहने वाला आकाश सोमवार सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गया, लोगों ने जब उसकी ये हरकत देखी तो हैरान रह गए, लोगों के समझाने के बाद भी वो नीचे नहीं उतरा तो आरपीएफ और थाना पुलिस बुला ली गई, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड प्रभारी आलोक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए, जब उन्होंने टावर पर चढ़ने की कोशिश की तो युवक वहां से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। 
  युवक का कहना है कि वो जिस लड़की से प्यार करता है, उसके परिजन शादी नहीं करना चाहते हैं इसलिए वह टावर पर चढ़ गया, युवक ने टावर से बनाकर भेजे वीडियो में लडकी के परिजनों पर मारपीट कर हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उसके साथ कोई हादसा होता है तो लड़की के परिजन जिम्मेदार होंगे, पुलिस ने युवती के परिजनों को बुलाया, युवक की मां और मौसी भी वहां पहुंच गई, उन्होने लड़के को काफी समझाने का प्रयास किया, रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई, पुलिस फिलहाल युवक को कई घंटे की मशक्कत के बाद समझाकर नीचे जैसे तैसे उतारा, टावर के नीचे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1509692
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.