आत्महत्या करने पहुंची थी महिला, हुई दुष्कर्म की घटना
आत्महत्या करने पहुंची थी महिला, हुई दुष्कर्म की घटना
-महिला को घर छोड़ने के बहाने ले गये युवकों ने कारित की दुष्कर्म की घटना
मथुरा । पति से झगडा होने के बाद घर से आत्महत्या की सोचकर निकली महिला के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया, युवकों के जाने के बाद महिला ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और किसी तरह घर पहुंची, घर पहुंचने के बाद पति को घटना की जानकारी दी, यह घटना शनिवार की बताई जा रही है, रविवार को पति ने घटनास्थल पर पहुंच कर युवकों के बारे में जानकारी जुटाई और थाने पहुंच कर दो युवकों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई ।
मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली महिला की वृंदावन में ससुराल है, शनिवार दोपहर पति से झगड़ा होने पर महिला आत्महत्या करने के लिए यमुना पुल पहुंच गई, पुल पर महिला को देख कुछ लोगों ने उसे बुला लिया और समझाया, इसके बाद भी महिला घर वापस नहीं लौटी और वहीं एक पेड के नीचे बैठ गई, शाम को दो युवक बाइक से महिला के पास पहुंचे और उसे घर छोड़ने की बात कहते हुए बाइक से अपने साथ ले गये, महिला के पति ने आरोप लगाया है कि युवक महिला को खेत की तरफ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया ।







.jpeg)









