करह आश्रम में सिय-पिय मिलन महोत्सव का हुआ शुभारंभ
करह आश्रम में सिय-पिय मिलन महोत्सव का हुआ शुभारंभ
मथुरा। दावानल कुंड स्थित करह आश्रम पर विजय राघव सरकार ट्रस्ट करह के तत्वावधान में सिय-पिय मिलन महोत्सव का अष्ट दिवसीय 22 वां विशाल आध्यात्मिक समारोह सोमवार से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य श्रद्धाभाव के साथ प्रारंभ हुआ, महंत संतदास महाराज ने कहा कि गुरुदेव संत शिरोमणि रामदास महाराज श्रीमद्भावत, श्रीमद्भगवद्गीता एवं रामायण आदि कई धर्म ग्रंथों के प्रकांड विद्वान थे, उन्होंने कई ग्रंथों का अनेक भाषाओं में अनुवाद कर और उनका प्रकाशन कर असंख्य व्यक्तियों को धर्म के मार्ग से जोड़ा, साथ ही उनको प्रभु भक्ति की ओर अग्रसर करके उनका कल्याण किया ।
महंत दीन दास ने कहा कि करह आश्रम के संस्थापक संत रामदास महाराज धाम निष्ठ, नाम निष्ठ व धर्म निष्ठ थे, उन जैसी दिव्य विभूतियों से ही श्रीधाम वृंदावन समूचे विश्व का ललाट बनकर शोभायमान हो रहा है, डॉ0 हरिप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि रामदास बाबा महाराज परम उपासक व भगवत्प्राप्ति संत थे, वह अपने पास आने वाले दीन-दुखियों की पीड़ा उनके बताने से पहले ही जान लेते थे। पृथ्वी पर अब ऐसे संतों के दर्शन बहुत ही कम होते हैं, जो अपना समूचा जीवन निर्धनों-निराश्रितों एवं असहायों की सेवा में समर्पित करते हैं, पंडित राघवेंद्र, राम अवतार शास्त्री, विवेक शास्त्री, अनिल शास्त्री, करुणा शंकर त्रिवेदी, बिहारी लाल शास्त्री, नेत्रपाल शास्त्री, राम सुदर्शन मिश्रा आदि उपस्थित थे ।






.jpeg)









