नववर्ष मेला : प्रतियोगिताएं हुईं सम्पन्न, सैंकड़ों बच्चों ने किया प्रतिभाग
नववर्ष मेला : प्रतियोगिताएं हुईं सम्पन्न, सैंकड़ों बच्चों ने किया प्रतिभाग
मथुरा । नववर्ष मेला समिति प्रतियोगिता विभाग के तत्वाधान में सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में रविवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिनके परिणाम और पुरस्कार वितरण 18 मार्च को नवसंवत्सर मेला में वितरित किए जायेंगे, नवसंवत्सर 2083 (हिंदू नववर्ष) के उपलक्ष्य में जूनियर और सीनियर वर्ग में मेंहदी, पोस्टर बनाओ और रंग भरो प्रतियोगिताएं कराई गई जिसमें 380 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया ।

मेंहदी प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में बहनों ने माखन खाते हुए गोपाल जी व सीनियर वर्ग में सिंह पर सवार दुर्गा मां को दर्शाते हुए मनोहारी मेंहदी रचाई गईं, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में जल संरक्षण व सीनियर वर्ग में ऑपरेशन सिंदूर पर मनोहारी पोस्टर बनाकर उनमें रंग उकेरे गए, रंग भरो प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई व सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ0 केशव बलिराम हेडगेवार के रेखाचित्र में सुंदर रंग भरे गए।
मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि 17 मार्च को सायं 5 बजे से सामान्य ज्ञान और निबंध प्रतियोगिताएं कृष्ण चन्द गांधी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज माधव कुंज में होंगी, 18 मार्च को सेठ बी0एन0 पोद्दार इंटर कॉलेज में होने वाले नववर्ष मेला में रंगोली, रूप सज्जा, लोकगीत, एकल एवं सामूहिक नृत्य व गायन प्रतियोगिताएं होंगी, परिणाम व पुरस्कार स्वरूप नकद धनराशि मंच से दिए जाएंगे, महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव, अनिरुद्ध अग्रवाल, गंगाधर अरोड़ा, विशाल रुहेला, समीर बंसल, डॉ0 जमुना शर्मा, राजीव कृष्ण, अनुराधा शर्मा, डा0 सीमा मिश्रा, रेखा शर्मा, ब्रजनंदन सिंह, वृषभान गोस्वामी, दिनेश सिंह, महावीर सिंह, रुकमपाल, फूलचंद, शुचि अग्रवाल मौजूद रहे ।







.jpeg)









