मथुरा सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
मथुरा सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
- मौके पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन विभाग के कर्मी, बमुश्किल बुझाई आग
मथुरा । आगरा-दिल्ली हाईवे स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्थाई प्लेटफार्म के पास लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आधा दर्जन से अधिक फर्म की बड़ी संख्या में बोरो में रखी सब्जी इसकी चपेट में आ गईं, ये घटना दोपहर पौने चार बताई जा रही है ।

अग्निकांड में किसानो की वो सब्जी स्वाहा हो गयी जो वह आज सुबह आढ़तियों को बेच गए थे, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया, थाना हाईवे पुलिस, मंडी चौकी पुलिस और मंडी सचिव भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए, आग लगने से प्लेटफार्माे पर रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया, काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, मंडी समिति सचिव रेनू वर्मा के अनुसार प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, पुलिस और अग्निशमन विभाग द्वारा घटना की जांच की जा रही है ।







.jpeg)









