सनसनी : फरसा वाले बाबा की मौत के बाद जमकर हुआ बवाल

सनसनी : फरसा वाले बाबा की मौत के बाद जमकर हुआ बवाल
-हत्या और गो तस्करी जैसी किसी भी तरह घटना से पुलिस ने किया इनकार
  मथुरा । गौ रक्षक फरसा वाले बाबा के नाम से मशहूर चंद्रशेखर की गाड़ी से कुचलकर मौत हो गई जिससे इलाके में तनाव फैल गया, देखते ही देखते बडी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई, शव को हाइवे पर रख कर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया, हंगामे की सूचना के बाद भारी संख्या में मौके पर पुलिस बल पहुंच गया, इसी बीच भीड़ ने पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया, पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का भी उपयोग किया, पथराव में बडी संख्या में पुलिसकर्मी और भीड़ में शामिल लोग घायल हो गये, पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को किसी तरह खदेड़ा, इस दौरान सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं ।


    पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक रात के समय फरसा बाबा गो तस्करी के शक में एक कंटेनर का पीछा कर रहे थे, कंटेनर की तलाशी ली जा रही थी, इसी बीच पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाबा को टक्कर मार दी जिसमें वह घायल हो गये और बाद में उनकी मौत हो गई, इस घटना से आक्रोशित लोगों ने दिल्ली आगरा हाईवे जाम कर दिया, वहीं सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन जब देखते ही देखते हालात बिगड गए और प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया, स्थिति नियंत्रित करने पहुंची पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए रबड़ की गोलियां चलानी पड़ीं। 


  डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने मीडिया को बताया कि आज थाना बरसाना क्षेत्र के आजनौख के रहने वाले फरसा वाले बाबा ने सुबह हाइवे पर गोवंश की आशंका में एक ट्रक को रोक रखा था, अत्यअधिक कोहरा था इसी बीच पीछे से एक अन्य ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी जिसमें फरसा बाबा घायल हो गयो बाद में उनकी मौत हो गई, बाबा के शव को लेकर कुछ उनके समर्थक और अन्य लोग हाईवे पर छाता शेरगढ़ तिराहे पर जाम लगा दिया था, तत्काल पर्याप्त संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गई, काफी देर तक उनसे वार्ता हुई। कुछ लोगों ने लाख समझाने के बाद भी जब बॉडी को वहां से हटाया जा रहा था इन लोगों ने पथराव कर दिया। इसके रिएक्शन में पुलिस ने एक्शन लेकर उपद्रवियों को तितर बितर किया गया ।
  उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है, जो सुबह की घटना थी उसमें जो चालक थे उनको पकड़ लिया गया है, अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है, साथ ही साथ जिन लोगों ने उपद्रव किया है उन्हें भी चिन्हित किया जा रहा है अभियोग पंजीकृत कर उनके खिलाफ भी विधिक कार्यवाही की जाएगी। उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है, एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि थाना कोसी में रात्रि करीब तीन से चार बजे के बीच हाईवे पर फरसा बाबा द्वारा एक कंटेनर को संदिग्ध मान कर रोका गया था, जो कंटेनर इनके द्वारा रोका गया था उसमें किराने का सामान था।  एक ट्रक द्वारा इनको को पीछे से टक्कर मार दी गई जिसमें इनकी मौत हो गई। चालक भी घायल हुआ है, चालक परिचालक दोनों राजस्थान के अलवर जनपद के रहने वाले हैं, इसमें गो तस्करी जैसी कोई घटना सामने नहीं आई है ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1527313
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.