कृष्ण भक्ति में डूबीं नजर आईं महामहिम, गोल्फ कार्ट से लगाई गिर्राज परिक्रमा
कृष्ण भक्ति में डूबीं नजर आईं महामहिम, गोल्फ कार्ट से लगाई गिर्राज परिक्रमा
-दानघाटी मंदिर में किया पंचामृत अभिषेक, राज्यपाल और मंत्रियों ने किया राष्ट्रपति का स्वागत
मथुरा । ब्रज रज के तीन दिवसीय धार्मिक प्रवास के अंतिम दिन शनिवार को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पूरी तरह भक्ति में रमी नजर आईं, अभेद्य सुरक्षा घेरे के बीच उन्होंने गिरिराज तलहटी पहुंचकर मत्था टेका और गिरि गोवर्धन की परिक्रमा शुरू करने से पहले कुछ दूसरी नंगे पांव चलकर तय की, इसके बाद राधे राधे और गिरिराज महाराज की जय के उद्घोष के बीच राष्ट्रपति ने गोल्फ कार्ट से परिक्रमा पूर्ण की ।

शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गोवर्धन के दानघाटी मंदिर पहुंचीं, जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, प्रभारी मंत्री संदीप सिंह, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण और विधायक ठा. मेघश्याम सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया, मंदिर के रिसीवर ललित पुरोहित ने मंत्रोच्चारण के साथ राष्ट्रपति को सपरिवार पंचामृत अभिषेक और विशेष पूजा अर्चना कराई, दूसरी गोल्फ कार्ट में राज्यपाल और अन्य कैबिनेट मंत्री साथ चले, परिक्रमा मार्ग पर जगह जगह तोरण द्वारों और पुष्प वर्षा से उनका स्वागत हुआ जिसका प्रत्युत्तर उन्होंने हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर दिया।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर गोवर्धन और राधाकुंड को भव्य रूप से सजाया गया था, संस्कृत विद्यालयों के बटुकों ने वेद मंत्रों से वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया, वहीं स्कूली बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में राष्ट्रपति का अभिनंदन किया, डीएम सीपी सिंह ने स्वयं पूरी व्यवस्थाओं की कमान संभाली, परिक्रमा मार्ग की अभूतपूर्व सफाई और सजावट देख स्थानीय लोग और श्रद्धालु भी गदगद नजर आए, राष्ट्रपति 21 किलोमीटर की परिक्रमा पूर्ण करने के बाद पेंठा स्थित हेलीपैड पहुंचीं, यहां सांसद हेमा मालिनी, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह और बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने उन्हें विदाई दी, तीन दिवसीय आध्यात्मिक दौरे के समापन पर राष्ट्रपति और राज्यपाल हेलीकॉप्टर से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गईं ।







.jpeg)









