पोस्टर व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से किया डायरिया के प्रति जागरूक

पोस्टर व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से किया डायरिया के प्रति जागरूक
-पीएम श्री श्रद्धानंद प्राथमिक विद्यालय में किया गया प्रतियोगिता का आयोजन
   मथुरा । पीएम श्री श्रद्धानंद प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र झींगुरपुरा में सोमवार को पोस्टर व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को डायरिया की शीघ्र पहचान, बचाव, उपचार और ओआरएस व जिंक की महत्ता के बारे में विस्तार से बताया गया, प्रतियोगिता का आयोजन “डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम के तहत पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया और केनव्यू के सहयोग से किया गया, इस अवसर पर बच्चों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण भी किया ।
   प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डायरिया से जुड़े सवालों का जवाब उत्साह पूर्वक देने में रुखसाना, गौतम, उज़्मा, दीपक और हर्ष अव्वल रहे, पोस्टर प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से डायरिया रोकथाम, बचाव, साफ सफाई एवं स्वच्छ व पौष्टिक खानपान का चित्रण किया, पोस्टर प्रतियोगिता में पहले स्थान पर कक्षा तीन की आकांक्षा, दूसरे स्थान पर कक्षा चार की तुलसी और तीसरे स्थान पर कक्षा पांच की राधिका रहीं, सांत्वना पुरस्कार कक्षा-पांच की काव्या को प्रदान किया गया, दोनों प्रतियोगिताओं में 37 बच्चों ने भाग लिया, अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया, कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका सुनीता चंदेल और पीएसआई इंडिया के चोब सिंह द्वारा किया गया ।
  पीएसआई इंडिया के अजय कुमार ने बच्चों को सही तरीके से हाथ धोने के फायदों, साफ-सफाई के महत्व, जिंक की खुराक,ओआरएस के उपयोग और टीकाकरण आदि के बारे में विस्तार से बताया, उन्होंने बताया कि शौच के बाद, भोजन से पहले हाथों को साबुन-पानी से अच्छी तरह अवश्य धुलें, टीकाकरण सारणी के अनुसार सारे टीके लगवाएं और रोटावायरस, विटामिन-ए को लेना न भूलें। भोजन को ढककर रखें ताकि मक्खियाँ उस पर न बैठें, जिंक की खुराक को दस्त ठीक होने के बाद भी 14 दिनों तक जारी रखें, पीने के पानी को साफ़ रखें, डायरिया के दौरान ओआरएस से शरीर में पानी की कमी को रोकें, स्वास्थ्य विभाग की राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम से अनुभा मिश्रा, स्टॉफ नर्स अमित कुमार ने बच्चों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया, आशा कार्यकर्ता वीना शर्मा, माला देवी, जेएसआई की ब्लॉक कोआर्डिनेटर स्वीटी शुक्ला और शिक्षिका भुवनेस्वरी का कार्यक्रम में सराहनीय सहयोग रहा ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2085847
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.