मुठभेड़ : प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मुठभेड़ : प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
-महोली हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस व एसओजी ने किया गिरफ्तार
  मथुरा । थाना हाईवे क्षेत्र के ग्राम महोली में 28 अक्टूबर को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है, थाना हाईवे पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेर लिया, इस दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई, घायल अवस्था में उसे पुलिस ने हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है । 
  पुलिस के अनुसार 28 अक्टूबर को ग्राम महोली में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, घटना के बाद से ही पुलिस हत्याकांड में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी, मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना हाईवे पुलिस के साथ एसओजी टीम को भी लगाया गया था, संयुक्त टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी और आरोपी की गतिविधियों पर नजर रख रही थी, इसी क्रम में पुलिस टीम को मुख्य आरोपी के संबंध में जानकारी मिली, इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया, खुद को पुलिस से घिरता देख आरोपी ने भागने की कोशिश की ।
   इस दौरान मुठभेड़ हुई और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई, इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक देशी तमंचा बरामद किया है, तमंचे की नाल में एक खोखा कारतूस फंसा हुआ मिला, इसके अलावा दो अन्य खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस 315 बोर का बरामद किया गया है, आरोपी के पास से बिना नंबर प्लेट की काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी मिली है, पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है, हत्याकांड में उसकी भूमिका, वारदात के पीछे की वजह और अन्य संभावित साथियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है, पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। 
  एसपी सिटी राजीव कुमार के मुताबिक प्रॉपर्टी डीलर रोहताश की लाठी-डंडों से पिटाई और गोली मारकर हत्या की गई थी, इस मामले के मुख्य आरोपी विकास उर्फ विशाल को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, मृतक के पिता लाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने विकास उर्फ विशाल, मेघश्याम, डालचंद, मुकेश, धर्मेंद्र, राजकुमार और मनोज समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। 
   पुलिस इस मामले में पहले ही कुछ आरोपियों और कथित तौर पर आरोपियों को पनाह देने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, इधर पीड़ित परिवार को धमकियां मिलने के आरोपों के बाद ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा, बड़ी संख्या में लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से एसएसपी कार्यालय पहुंचे, मृतक की पत्नी हेमा और बहन ऊषा ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2085853
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.