विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन

विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन
  मथुरा । आरसीए बालिका स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 अंजुबाला अग्रवाल सहित सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनार्दन शर्मा रहे ।
   विशिष्ट अतिथियों में दुर्गेश त्रिपाठी (यूथ आइकन, लखनऊ), वेद प्रकाश पाण्डेय (खेल प्रतिभा), ज्ञानेश सिंह राणा, जिला नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ0 अशोक कौशिक, कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ0 नवीन अग्रवाल उपस्थित रहे, युवा संवाद सत्र में छात्राओं ने एक राष्ट्र, एक चुनाव की अवधारणा, उसकी उपयोगिता एवं भारतीय लोकतंत्र पर उसके संभावित प्रभावों के संबंध में जिज्ञासाएं व्यक्त कीं ।
   साथ ही लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका व युवाओं द्वारा मतदान के समय किन आधारों पर अपने जनप्रतिनिधि का चयन किया जाना चाहिए, जैसे महत्वपूर्ण प्रश्न भी उठाए गए, मुख्य अतिथि ने छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर दिए तथा उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया, प्राचार्या प्रो0 अंजु बाला अग्रवाल ने अतिथियों, आयोजक संस्थाओं एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया, कार्यक्रम का संचालन अंजलि द्वारा किया गया ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2085852
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.