मैथिली ब्राह्मण सभा ने आयोजित किया युवक युवती परिचय सम्मेलन
मैथिली ब्राह्मण सभा ने आयोजित किया युवक युवती परिचय सम्मेलन
मथुरा । अखिल भारतीय श्री ब्रजस्थ मैथिल ब्राह्मण महासम्मेलन शाखा सभा मथुरा द्वारा आयोजित युवक युवती परिचय सम्मेलन रविवार को आयोजित किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण मुख्य अतिथि एवं पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल शर्मा ने की, बाहर से आए हुए सभी आगंतुकों का एवं अतिथियों का पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया ।(55).jpg)
शाखा सभा की कार्यकारी अध्यक्ष सुशीला पाठक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फरीदाबाद से आए बृजमोहन शर्मा ने कार्यक्रम करने के लिए शाखा सभा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों की बहुत प्रशंसा की, उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में होने चाहिए, समाज के सभी लोगों को इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि आज के समय में समाज में युवक और युवती की उम्र निरंतर बढ़ती जा रही हैं। बाद में शादी विवाह में काफी दिक्कतें होती है, इसलिए सभी को अपने बच्चों का विवाह सही उम्र में करना चाहिए ।(53).jpg)
कार्यक्रम के अध्यक्ष हीरालाल शर्मा ने अपने अध्यक्षीय उदवोधन में कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज में आपस में भाईचारा बढ़ता है एवं समाज की प्रगति में समाज का योगदान बढ़ता है, उन्होंने कहा कि मां-बाप को चाहिए, सही उम्र में बच्चों को शादी के लिए प्रेरित करें जिससे बच्चों की शादी सही उम्र में हो सके, परिचय सम्मेलन में 20 युवक-युवतियों के अभिभावकों ने सहभागिता की, कार्यक्रम का संचालन डीएस शर्मा ने किया ।















