दीपावली मीट : दंत चिकित्सकों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग
दीपावली मीट : दंत चिकित्सकों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग
मथुरा । इंडियन डेंटल एसोसिएशन की मथुरा शाखा द्वारा दीपावली के पावन पर्व पर भव्य दिवाली मीट का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में मथुरा के बड़ी संख्या में दंत चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं, संगीत एवं रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, दंत चिकित्सकों ने नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया ।(52).jpg)
कार्यक्रम के दौरान सभी ने खूब आनंद उठाया, अंत में स्वादिष्ट भोजन एवं स्नैक्स के साथ सभी ने आपसी मेल मिलाप और दीपावली उत्सव का आनंद लिया, मुख्य अतिथि के रूप में डॉ0 मनीष लाहौरी, वाइस चांसलर, केडी यूनिवर्सिटी एवं डॉ0 नवप्रीत कौर, प्रिंसिपल, केडी डेंटल कॉलेज उपस्थित रहे, एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ0 अजय नागपाल, सचिव डॉ0 सिद्धार्थ ससौदिया, कोषाध्यक्ष डॉ0 अनुज गोयल, उपाध्यक्ष डॉ0 धीरज सिंघल, संयुक्त सचिव डॉ0 विवेक शर्मा, सहायक संयुक्त सचिव डॉ0 जयपाल, सीडी कन्वीनर डॉ0 प्रशांत वर्मा, डॉ0 घनश्याम शर्मा, डॉ0 मनोज अग्रवाल, डॉ0 पंकज चौधरी, डॉ0 सौरभ गुप्ता, डॉ0 सोनल गुप्ता एवं डॉ0 मनीष भल्ला सहित अनेक दंत चिकित्सक उपस्थित रहे ।(50).jpg)
इंडियन डेंटल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सामूहिक प्रयास, उत्साह और सहयोग से कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं यादगार रहा, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य दंत चिकित्सकों के बीच आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं संगठनात्मक एकता को मजबूत करना था, कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास, आपसी शुभकामनाओं एवं दीपावली की बधाई के साथ हुआ ।















