समाजवादी पार्टी में प्रदेश के 9 कमजोर जिलों में शामिल है मथुरा

समाजवादी पार्टी में प्रदेश के 9 कमजोर जिलों में शामिल है मथुरा 
-हाल ही में कई कद्दावर नेताओं पर दर्ज हुईं एफआईआर, पार्टी की सभी इकाई हैं भंग
   मथुरा । उत्तर प्रदेश में सरकार रही हो या विपक्ष में रही हो समाजवादी पार्टी के लिए मथुरा जनपद हमेशा ही अनबूझ पहले की तरह रहा है, समाजवादी पार्टी वर्तमान में उतनी ही उलझी हुई जितनी कि पहले थी, एमएलसी चुनावों में दमदार प्रदर्शन के बाद भी सपा के लिए मथुरा में कुछ भी बेहतर नहीं है, सपा अभी तक मथुरा में किसी भी सीट पर खाता खोलने में असमर्थ रही है, ऐसा नहीं है कि पार्टी की ओर से गंभीर प्रयास नहीं किये गये हैं, मांट से सपा ने अपने कद्दावर नेता संजय लाठर को उतारा लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी, वर्तमान समय में पार्टी संगठनात्मक स्तर पर भी सहज महसूस नहीं कर रही है ।
   उत्तर प्रदेश में विधान सभा के चुनावों का बिगुल फूका जा चुका है, पार्टियां चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटी हैं, वहीं मथुरा में समाजवादी पार्टी के मुख्य संगठन की सभी इकाइयों और फ्रंटल संगठन भंग पडे हैं, सपा इस समय मथुरा में पदाधिकारियों से विहीन पार्टी है, पार्टी कार्यकर्ताओं को उम्मीद है दीपावली से पहले पार्टी आलाकमान इस पर जरूर कोई निर्णय लेगी जिससे चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके, सपाईयों का लम्बे समय से कोई ठीक ठाक आंदोलन भी जनपद में नहीं हुआ है ।
  वहीं हाल ही में समाजवादी पार्टी के कई कद्दावर नेताओं पर दर्ज हुईं एफआईआर के बाद प्रदेश स्तर से मथुरा में सभी संगठनात्मक इकाइयों को भंग कर दिया गया था, मथुरा में समाजवादी पार्टी के नेताओं पर हाल ही में कई अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज होने से राजनीतिक हलचल तेज है, डॉ0 राजन रिजवी सपा अल्पसंख्यक सभा के पूर्व राज्य महासचिव पर मथुरा की एक महिला बैंककर्मी ने उन पर अश्लील और आपत्तिजनक व्हाट्सएप संदेश भेजने, पीछा करने और सरकार बनने पर मुख्यमंत्री कोटे से आईएएस बनवाने का प्रलोभन देने का आरोप लगाया था । 
   इस मामले में शहर कोतवाली में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 67 के तहत एफआईआर दर्ज की गई, विवाद बढ़ने के बाद पार्टी ने उन्हें उनके पद से हटा दिया था, समाजवादी पार्टी के नेता अनिल अग्रवाल पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है, नौहझील निवासी सपा नेता अनिल अग्रवाल पर करोड़ों की ठगी और अन्य गंभीर मामलों में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है, गोविंद नगर पुलिस ने 2 जुलाई 2026 को अनिल अग्रवाल को हिरासत में लिया था और उनसे पूछताछ की थी, इस कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में आक्रोश देखा गया और उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा ।
   वहीं हाल फिलहाल समाजवादी पार्टी की महानगर अध्यक्ष रितु गोयल और अन्य पर मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई थी, इसके अलावा सपा के अंदरूनी विवाद के तहत सपा प्रदेश सचिव जागेश्वर यादव पर भी रंगदारी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है, रितु गोयल पर एक के बाद एक चार एफआईआर दर्ज हुई हैं ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2085844
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.