एसएसपी ने शहर में किया पैदल मार्च, अधीनस्थों को दिये निर्देश

एसएसपी ने शहर में किया पैदल मार्च, अधीनस्थों को दिये निर्देश
  मथुरा । दीपावली त्योहार पर देशवासियों को किसी तरह की कोई परेशानी नही हो और यातायात की सुगमता सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी श्लोक कुमार खुद सडक पर उतरे, अभियान के तहत शहर के प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों पर यातायात पुलिस ने सघन चेकिंग की, यह अभियान होली गेट से छत्ता बाजार होते हुए द्वारिकाधीश क्षेत्र और चौक बाजार तक चलाया गया। 
  इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर नजर रखने पर जोर दिया गया, पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, कार में सीट बेल्ट लगाने और निर्धारित यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया, यातायात माह के जरिए पुलिस प्रशासन का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना है, पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझें ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2086472
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.