छाता क्षेत्र में बुजुर्ग किसान से सरेराह हुई 2.13 लाख की लूट

छाता क्षेत्र में बुजुर्ग किसान से सरेराह हुई 2.13 लाख की लूट
   चौमुहां (मथुरा) । छाता क्षेत्र स्थित केडी मेडिकल कॉलेज के पुल पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को धक्का मारकर उनसे 2,13,740 रुपये लूट लिए, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
   कोकैरा गांव के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग वासुदेव ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि वह अपनी धान की फसल के रुपये लेने के लिए मथुरा आए थे, उनके पास पहले से ही लाखन सिंह को देने के लिए 1.12 लाख रुपये मौजूद थे, लाखन सिंह के नही मिलने पर वासुदेव मथुरा में मुनीम मेघश्याम के पास पहुंचे, वहां से उन्होंने धान की फसल के 1.68 लाख रुपये लिए और इसके बाद टेम्पो में सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे ।
  पीड़ित किसान वासुदेव ने बताया कि रास्ते में जब वे केडी मेडिकल कॉलेज के पुल के पास पहुंचे तो बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें धक्का दे दिया, इसके बाद बदमाश उनके पास मौजूद कुल 2,13,740 रुपये लूटकर फरार हो गए, घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने पुलिस को इसकी सूचना दी, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपियों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2086478
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.