सामूहिक विवाह समारोह को भव्य बनाने की तैयारी
सामूहिक विवाह समारोह को भव्य बनाने की तैयारी
-महात्मा ज्योतिराव फुले विकास समिति ने बैठक में की तैयारी
मथुरा । महात्मा ज्योतिराव फुले विकास समिति द्वारा आगामी 20 नवंबर को आयोजित होने वाले भव्य सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों को लेकर आज नगला चिरंजी, गोला कुआं, यमुना पार, मथुरा में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से समारोह को ऐतिहासिक और भव्यता पूर्वक आयोजित करने पर गहन मंथन किया। (64).jpg)
बैठक में निर्णय लिया गया कि सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले सभी दूल्हों की बारात आकर्षक रूप से घोड़ों पर बैंड-बाजों के साथ निकाली जाएगी, वरमाला एवं आशीर्वाद समारोह कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा, सामाजिक समरसता और महात्मा ज्योतिराव फुले जी के विचारों के अनुरूप कार्यक्रम को अनुशासित तरीके से संपन्न कराया जाएगा, इसी अवसर पर कार्यक्रम के निमंत्रण कैलेंडर का भी विधिवत विमोचन किया गया।(62).jpg)
समिति अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि यह सामूहिक विवाह समारोह सामाजिक एकता, फिजूलखर्ची रोकने और जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, बैठक में मुकेश सैनी, संजय सैनी, अनिल सैनी, राजू सैनी, जितेन्द्र, देवेन्द्र सैनी, प्रेम चंद सैनी, बांके सैनी, सुनील सैनी, पवन ठाकुर, ओमप्रकाश सैनी, जसवंत सिंह कुशवाहा, पीतम सैनी, आदि उपस्थित रहे ।















