शनिवार को उपद्रव के बाद एलर्ट मोड पर है प्रशासन
शनिवार को उपद्रव के बाद एलर्ट मोड पर है प्रशासन
-पुलिस ने बवाल के बाद लागू की सेक्टर स्कीम, गतिविधियों पर पैनी नजर
मथुरा । कोसीकलां क्षेत्र में शनिवार को हुए बवाल के बाद रविवार को पुलिस प्रशासन बेहद चौकन्ना रहा और माहौल को बिगाड़ने की हर कोशिश नाकाम कर दी गई, क्षेत्र में सेक्टर स्कीम लागू की गई हैं, सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है, पुलिस हर गतिविधि पर नजर रख रही है, सीमावर्ती क्षेत्र होने की वजह से हरियाणा और राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों की प्रत्येक गतिविधि पर भी पुलिस की नजर है, शनिवार के बवाल के दूसरे दिन रविवार को एक बार फिर माहौल को गर्माने का प्रयास किया गया, पुलिस ने रविवार को कई लोगों को गिरफ्तार किया और आवश्यक कार्यवाही के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।
.jpg)
एसएसपी श्लोक कुमार के मुताबिक जिस ट्रक से हादसा हुआ था उसके चालक की भी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है, मथुरा में फरसा वाले बाबा उर्फ चंद्रशेखर सिंह की मौत के बाद उपद्रव करने वालों पर पुलिस की सख्ती जारी है, रविवार को फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए, बाबा की मौत के मामले में अब तक चार एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं, इसमें पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज कराए हैं, एक एफआईआर फरसा बाबा के साथी की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरूद्ध दर्ज की है ।
पुलिस ने दक्ष चौधरी और उसके चार अन्य साथियों समेत 19 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने दक्ष चौधरी व उसके साथियों के खिलाफ प्रदर्शन करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था, साथ ही पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया था, रविवार को मांट पुलिस ने सभी का मेडिकल कराने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जेल भेजे गए आरोपियों में बाबा का करीबी चेला भूरा समेत 14 समर्थक भी शामिल हैं ।
शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए बवाल में 15 से अधिक पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठियां भांजकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा था, चार घंटे तक चले बवाल के बाद पुलिस ने हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया था, पुलिस की सोशल मीडिया पर पैनी नजर है, पुलिस लगातार ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही कर रही है जो भ्रामक सूचनाएं फैलाकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, एसएसपी श्लोक कुमार ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक सूचनाएं न फैलाएं, तथ्यों की पड़ताल करने के बाद ही कोई बात सोशल मीडिया पर करें, सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सेक्टर स्कीम लागू की गई है, पुलिस और सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार सक्रिय हैं ।







.jpeg)









