पुलिस ने दबोचे 15 उपद्रवी, संगीन धाराओं में की कार्यवाही, धरपकड़ जारी

पुलिस ने दबोचे 15 उपद्रवी, संगीन धाराओं में की कार्यवाही, धरपकड़ जारी 
  मथुरा । शनिवार को कोसीकला क्षेत्र में हाईवे पर हुए उपद्रव के बाद पुलिस की धरपकड़ जारी है, पुलिस लगातार उपद्रवियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी सुनिश्चित कर रही है ।
  थाना छाता पुलिस ने शनिवार को सुबह करीब 11:30 बजे फरसा वाले बाबा चन्द्रशेखर निवासी आजनौंख गऊशाला थाना बरसाना उम्र करीब 58 वर्ष की थाना कोसीकलां में दुर्घटना में दुखद मृत्यु के पश्चात उनके शव को कस्बा चौकी छाता के सामने एनएच 19 पर रखकर हाईवे को जाम करना तथा गोरक्षको, प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों की बातचीत के दौरान पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग व पथराव करने वाले मौंके से फरार 14 अभियुक्तों को रविवार को करीब तीन बजे शेरगढ तिराहा कस्बा छाता से गिरफ्तार किये व घटनास्थल से अवैध खौखा कारतूस, ईट पत्थर, चप्पलें बरामद किये गये । 
  पुलिस का कहना है कि अभियुक्तगणों द्वारा लगाये गये जाम की वजह से जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा तथा पुलिस पार्टी पर फायरिंग, पथराव की वजह से चारो तरफ अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया था, उपदर्वी तत्वों द्वारा पुलिस की गाड़िया तोड़ दी गयी थी, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना छाता में बीएनस की धारा 109(1), 190, 191(2), 191(3), 352, 351(2), 195, 132, 324(4) व 7 सीएलए एक्ट तथा 3, 4 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम व धारा 67 आईटी एक्ट में थाना छाता पर पंजीकृत किया गया है।
  पुलिस द्वारा अभियुक्त गौरव उर्फ भूरा पुत्र मूसा निवासी मौहल्ला बाग कटारा बाग थाना बरसाना, नरेश पुत्र दाताराम निवासी ग्राम रनवारी थाना छाता, हिमान्शु पुत्र श्यामबाबू निवासी पलवल थाना कैम्प जिला पलवल, पवन पुत्र तोताराम निवासी मौहल्ला खेखला थाना शेरगढ, कपिल पुत्र लक्ष्मण निवासी पेलखू थाना चांदहट जिला पलवल, धर्मेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र निवासी कृष्णा कालौनी थाना छाता, विष्णु पुत्र वीरेन्द्र निवासी बहाई थाना रिफायनरी, अनुज पुत्र बच्ची सिह निवासी बहाई थाना रिफायनरी, शनि पुत्र रणवीर निवासी मरोली थाना मुडकटी जिला पलवल हरियाणा, केशव पुत्र चन्दन निवासी खरौट थाना कोसीकला, पवन पुत्र नारायन सिह निवासी कृष्णा कालौनी थाना छाता, अरूण पुत्र पप्पू निवासी बहाई थाना रिफायनरी, अमन पुत्र गिर्राज निवासी राधाकुण्ड थाना गोवर्धन, सुभाष पुत्र खेमकरन निवासी कृष्णा कालौनी कस्बा व थाना छाता, संदीप बाबू पुत्र देवेन्द्र कुमार निवासी हरनाथिया थोक कस्बा व थाना छाता को गिरफ्तार किया है ।
  उपद्रव के बाद मची भगदड़ में उपद्रवी अपने वाहनों को छोड़कर भाग खडे हुए, पुलिस ने 15 मोटरसाइकिल घटनास्थल से बरामद की हैं, इनके नम्बर से पुलिस उन लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, जो वाहन छोडकर भागे हैं, इसके अलावा ईंट पत्थर के टुकडे, चप्पले व लाठी डंडे के टूटे हुए टुकड़े घटनास्थल से बरामद किये हैं, वहीं सात खोखा कारतूस भी घटनास्थल से बरामद हुए हैं, कार्यवाही करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह थाना छाता, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार थाना शेरगढ़, प्रभारी निरीक्षक राजकमल सिंह थाना कोसीकला, प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा थाना कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी थाना गोविन्द नगर, प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार थाना बरसाना, प्रभारी निरीक्षक चेतराम शर्मा थाना महावन, निरीक्षक बिजेन्द्र पाल राणा थाना छाता, निरीक्षक रामजनम सिंह थाना छाता, निरीक्षक अरविन्द कुमार निर्वाल पुलिस लाइन, निरीक्षक अजीत सिंह लोक शिकायत प्रकोष्ठ, एसओ सोनू कुमार थाना नौहझील, एसआई राहुल चौधरी थाना छाता, एसआई अक्षय कुमार थाना छाता, एसआई अंशुमान सिंह थाना छाता आदि थे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1529610
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.