पुलिस ने रोके राष्ट्रीय हनुमान दल के कार्यकर्ता, श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे लोग
पुलिस ने रोके राष्ट्रीय हनुमान दल के कार्यकर्ता, श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे लोग
मथुरा । थाना छाता क्षेत्र में चन्द्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा, जिन्हें क्षेत्र में गोरक्ष बाबा के नाम से भी जाना जाता था, के निधन पर शोक की लहर दौड़ गई, संत की हत्या की सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय हनुमान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह हिन्दू अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ आजनोख स्थित गौशाला पर श्रद्धांजलि देने के लिए रवाना हुए, बताया गया कि रास्ते में पुलिस ने चेक पोस्ट पर उन्हें रोक लिया जिससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया ।
हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष के समझाने और आश्वासन के बाद सभी कार्यकर्ता शांत हो गए और वापस लौट गए, इसके बाद कार्यकर्ता मथुरा स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे, जहां फरसा वाले बाबा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई, इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह हिन्दू, प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र रावत, राकेश बंसल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गुरिंदर सिंह भाटी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकेश सारस्वत, युवा मोर्चा क्षेत्र अध्यक्ष नीरज सोलंकी, टीकाराम पुजारी, राजकुमार चौधरी, मूली शर्मा, हाथरस जिलाध्यक्ष गजेंद्र चौधरी, मथुरा महानगर अध्यक्ष संजय तिवारी, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष सोनवीर सिंह फौजी, आगरा जिलाध्यक्ष भारत चाहर सहित संगठन के अन्य लोग मौजूद रहे, सभी ने एक स्वर में फरसा बाबा की हत्या की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की ।







.jpeg)









