नौहझील पुलिस ने दबोचा हत्या के मामले में वांछित
नौहझील पुलिस ने दबोचा हत्या के मामले में वांछित
मथुरा । थाना नौहझील पुलिस द्वारा पारिवारिक विवाद में मारपीट की घटना जिसमें इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यू हो जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।
थाना पुलिस ने बुधवार को यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 75 के पास पुल के उपर साइड में से थाना नौहझील पर पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त कृष्णकान्त उर्फ कान्हा पुत्र देवीराम निवासी ग्राम मसन्दगढ़ी थाना नौहझील उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध थाना नौहझील पर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी, विगत दिनों 22 फरवरी को समय करीब 4:30 बजे अभियुक्त के भाई व मुकमदा वादी के बच्चे घर के वाहर आपस में खेल रहे थे। बच्चों के कारण उनकी लड़ाई हो गयी थी तब गुस्से में अभियुक्त के भाई चन्द्र प्रकाश व कृष्णकान्त उर्फ कान्हा ने अपने ताऊ व ताई को लड़ाई झगड़े में घायल कर दिया इलाज के दौरान ताऊ की 18 मार्च को मृत्यु हो चुकी है ।







.jpeg)









