शाहजंहापुर में शहीदों की प्रतिमाएं तोडे जाने पर जताया आक्रोश

शाहजंहापुर में शहीदों की प्रतिमाएं तोडे जाने पर जताया आक्रोश
  मथुरा । आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने शाहजहांपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान बलिदानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान एवं ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमाओं को बेहद अपमानजनक तरीके से बुलडोजर से तोडे जाने की घोर निंदा करते हुए कहा कि शाहजहांपुर को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में शहीदों के नाम से जाना जाता है, पूरा देश इन शहीदों को इनकी शहादत दिवस पर नमन करता है ।
 उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष काकोरी के शहीदों के लिए देशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम होते हैं तथा इन शहीदों से देश भर में राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा ली जाती है, 23 मार्च को जब पूरा देश शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की शहादत को याद कर उन्हें नमन कर रहा था तथा प्रेरणा ले रहा था, ऐसे समय में शाहजहांपुर में घटी इस घटना ने तमाम राष्ट्रभक्ति लोगों को आक्रोशित कर दिया है ।
  शहीदों की शहादत भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है, जब तक यह देश रहेगा, इन शहीदों के गौरवशाली क्रांतिकारी इतिहास को पढ़कर के प्रेरणा लेता रहेगा, इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों के अंदर ना तो  कहीं राष्ट्रभक्ति नजर आती है और ना ही शहीदों के प्रति कोई सम्मान, जिन लोगों ने इसे अंजाम दिया है उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, इन भारत मां के वीर सपूतों की पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ पुनः भव्य मूर्तियां स्थापित होनी चाहिए, उत्तर प्रदेश सरकार इस घटना पर माफ़ी मांगे। देशवासी इन आजादी के शहीदों के आज भी दीवाने हैं, और उनका अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे, शहीद पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं, केंद्र सरकार इस पर गंभीरता से संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही की घोषणा करे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1540106
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.