यमुना महारानी की शोभायात्रा में शामिल हुए भक्त
यमुना महारानी की शोभायात्रा में शामिल हुए भक्त
मथुरा । गोकुल ब्राह्मण तीर्थ पुरोहित समिति द्वारा गोकुल में यमुना छठ पर्व पर सायं बेला में श्री यमुना महारानी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो गणेश मंदिर से प्रारम्भ होकर प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री ठकुरानी घाट पर सम्पन्न हुई, शोभायात्रा में मातृ शक्तियां परंपरागत परिधान में सिर पर कलश धारण कर चल रहीं थीं ।
श्री यमुना जी के स्वरूप की झांकी के साथ रथ पर विराजमान श्री यमुना महारानी की चित्राम छवि शोभायमान हो रही थी, बैंड व शहनाई अपनी सुमधुर स्वर लहरियों से वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे, समिति अध्यक्ष जय कुमार, सचिव पवन सरदार, कोषाध्यक्ष जगमोहन गौड़, लव जोशी, पृथ्वी सरदार तुषार शर्मा ने व्यवस्था संभाली, शोभायात्रा में पंकज बाबा महाराज, अमित भारद्वाज, नटवर गोपाल, मुकेश शर्मा सहित तीर्थ पुरोहित व श्रद्धालु शामिल हुए ।







.jpeg)









