बरसाना क्षेत्र में अवैध खनन करते जब्त किये दस डंपर, तीन जेसीबी
बरसाना क्षेत्र में अवैध खनन करते जब्त किये दस डंपर, तीन जेसीबी
-पुलिसिया कार्यवाही के दौरान मौके से फरार होने में सफल हुए खनन माफिया
बरसाना (मथुरा) । थाना बरसाना क्षेत्र में कई दिनों से बड़े पैमाने पर रात के अंधेरे में चल रहे मिट्टी के अवैध खनन को लेकर इलाका पुलिस ने कार्रवाई की, पुलिस ने मिट्टी का अवैध खनन करने पर तीन जेसीबी और दस ट्रकों को पकड़ा है, वहीं खनन विभाग ने खनन अधिनियम में कार्रवाई की, बीती रात थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार ने रीठौरा रोड पर कार्रवाई करते हुए मिट्टी का अवैध खनन कर रहे तीन जेसीबी व दस डंपरों को पकड़ा है, रात के अंधेरे में इस क्षेत्र में खनन माफिया धड़ल्ले से मिट्टी का अवैध खनन कर रहे थे ।
.jpg)
सूत्रों की माने तो बरसाना में बड़े पैमाने पर मिट्टी के अवैध खनन की शिकायत लखनऊ तक थीं जिसके बाद दो दिन पूर्व खनन अधिकारी अक्षय कुमार ने रांकोली से मिट्टी का का अवैध खनन करते एक जेसीबी, तीन ट्रक को पकड़ा था, वहीं गुरुवार की रात बरसाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पकड़ा है लेकिन कोई भी खनन माफिया पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका, थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि बड़े पैमाने पर रिठौरा व नगला इमाम खां मार्ग पर मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है, सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन जेसीबी व दस ट्रक पकड़े है, इस दौरान पुलिस को देखकर रात के अंधेरे में खनन में लगे लोग भाग जाने में सफल रहे ।







.jpeg)









