गैंगस्टर एक्ट में दो अभियुक्तों की चल संपत्ति की गई कुर्क
गैंगस्टर एक्ट में दो अभियुक्तों की चल संपत्ति की गई कुर्क
-थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव देवसेरस के रहने वाले हैं दोनों अभियुक्त
मथुरा । थाना गोवर्धन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तों की संपत्ति एवं असामाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कुर्की की कार्यवाही की है, शुक्रवार को थाना गोवर्धन पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त आजम पुत्र दीनू निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन एवं अंजुम पुत्र कम्मू निवासी देवसरेस थाना गोवर्धन की चल सम्पत्ति को जिला मजिस्ट्रेट के 13 मार्च के आदेश के अनुपालन में गिरोह बन्द एवं असामाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कुर्क की कार्यवाही की गई ।
माइक से मुनादी कर सर्व साधारण को कुर्क की जाने वाली सम्पत्ति का विवरण बताया गया एवं ढोल बजाकर मुनादी करवाकर विधिक कार्यवाही की गई, अभियुक्त आजम पुत्र दीनू उपरोक्त की मोटर साईकिल हीरो स्पेलेन्डर जिसकी अनुमानित कीमत 30 हजार है तथा अभियुक्त अंजुम पुत्र कम्मू की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर जिसकी अनुमानित कीमत करीब 56,300 रुपये व मोटरसाइकिल टीवीएस एक्सेल 100 जिसकी अनुमानित कीमत 31,900 रुपये कुल 1,18,200 रुपये की सम्पत्ति कुर्क की गई, कुर्की की कार्यवाही के दौरान प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर, अतिरिक्त निरीक्षक शिव कुमार, एसआई चौधरी सतेन्द्र सिंह थाना गोवर्धन आदि मौजूद रहे ।







.jpeg)









