चंद्रोदय मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जन्मोत्सव

चंद्रोदय मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जन्मोत्सव 
   वृन्दावन (मथुरा) । चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के पावन अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अवतरण दिवस (राम नवमी) को वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर के भक्तों द्वारा श्रीश्री राधा वृन्दावन चंद्र के 20वें पाटोत्सव के रूप में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की, मंदिर परिसर को भव्य पुष्प सज्जा से अलंकृत किया गया, जहां सुसज्जित फूल बंगला भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना रहा ।
   श्रीविग्रहों का वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य महाभिषेक संपन्न हुआ, भगवान को 56 प्रकार के दिव्य भोग अर्पित किए गए, साथ ही श्रीराम तारक यज्ञ, हरिनाम संकीर्तन एवं महाआरती का दिव्य एवं भव्य आयोजन किया गया जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा, चंद्रोदय मंदिर के अध्यक्ष चंचलापति दास ने रामचरितमानस का संदर्भ देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण में कोई वास्तविक भेद नहीं है, भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में धर्म, सत्य, करुणा और कर्तव्यपालन के आदर्श प्रस्तुत करते हैं जबकि भगवान श्रीकृष्ण लीला पुरुषोत्तम के रूप में प्रेम, आनंद और दिव्य लीलाओं के माध्यम से भक्तों का मार्गदर्शन करते हैं ।
  चंचलापति दास ने बताया कि आध्यात्मिक दृष्टि से दोनों एक ही परम तत्व के भिन्न-भिन्न स्वरूप हैं, उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति, सेवा और समर्पण भाव के साथ भाग लिया, श्रीराम नाम के संकीर्तन से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा, इस पावन अवसर पर मथुरा, आगरा, लखनऊ, दिल्ली, नोएडा, जयपुर, भरतपुर आदि विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में भक्त एवं श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और उत्सव का लाभ प्राप्त किया ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1551968
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.