यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में हुआ अग्निकांड

यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में हुआ अग्निकांड 
-माइल स्टोन 64 पर हुई घटना, चालक की सूझबूझ से बची 48 यात्रियों की जान
   बाजना (मथुरा) । यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई जब आगरा से नोएडा की ओर जा रही एक निजी बस में अचानक भीषण आग लग गई, माइल स्टोन 64 (बाजना कट) के पास हुई इस घटना में देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई, हालांकि चालक की सूझबूझ और यात्रियों की तत्परता के चलते बस में सवार करीब चार दर्जन यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया ।


   प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस जैसे ही माइलस्टोन 64 के समीप पहुंची अचानक इंजन से धुआं निकलना शुरू हो गया, कुछ ही पलों में धुआं आग में बदल गया, पुलिस के अनुसार बस से अचानक धुआं उठता देख गांव कटैलिया निवासी यशपाल सिंह ने तुरंत फोन के माध्यम से नौहझील थाना प्रभारी को सूचना दी, बस में आग लगते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सोनू सिंह व उपनिरीक्षक हरेंद्र तोमर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया ।


   पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बस में सवार सभी 38 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, साथ ही एफएस मांट को सूचना देकर दमकल वाहन मौके पर बुलाया गया, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी, थाना प्रभारी सोनू सिंह ने बताया कि बस में सवार सभी 48 यात्री आगरा में ताजमहल का भ्रमण कर दिल्ली लौट रहे थे, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, सभी यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है ।
   घटना के बाद कुछ देर के लिए एक्सप्रेस-वे पर यातायात भी प्रभावित रहा, फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, प्रशासन की ओर से तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों के लिए वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था की गई जिसके बाद उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया, राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन घटना ने एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों की फिटनेस पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1558587
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.